PCOS और IVF: PCOS क्या है और यह प्रेग्नेंसी को कैसे प्रभावित करता है?
PCOS (Polycystic Ovary Syndrome) एक hormonal imbalance है, जिसमें अंडाशय (ovaries) में छोटे-छोटे सिस्ट बनने लगते हैं और शरीर में पुरुष हार्मोन (androgens) बढ़ जाते हैं। इसका सीधा असर महिला के मासिक चक्र और fertility पर पड़ता है। PCOS में सबसे महत्वपूर्ण समस्या यह होती है कि ओव्यूलेशन - यानि अंडे का निकलना - हर महीने नियमित रूप से नहीं होता। जब अंडा ही सही समय पर न निकले, तो pregnancy की संभावना स्वाभाविक रूप से कम हो जाती है। भारत में लगभग 20%-25% reproductive age वाली महिलाएँ PCOS से प्रभावित होती हैं, और उनमें से लगभग आधी महिलाएँ infertility का सामना करती हैं। PCOS के कारण अंडे mature नहीं होते, insulin resistance बढ़ जाती है, hormones बिगड़ जाते हैं, और गर्भाशय का environment भी pregnancy के लिए अनुकूल नहीं रहता। यही कारण है कि PCOS वाली महिलाओं को अक्सर advanced fertility treatment की जरूरत पड़ती है।PCOS और IVF: क्या PCOS में प्राकृतिक तरीके से pregnancy संभव है?
हाँ, कई मामलों में हल्के lifestyle changes, weight management, और दवाइयों की मदद से natural pregnancy संभव होती है। लेकिन जहाँ:- पीरियड लगातार अनियमित हों
- अंडे ठीक से grow न हो रहे हों
- Age बढ़ रही हो
- Hormonal Imbalance बहुत ज्यादा हो
- 6-12 महीने से pregnancy न हो रही हो
PCOS और IVF: PCOS में IVF क्यों recommend किया जाता है?
IVF PCOS patients के लिए इसलिए सफल होता है क्योंकि यह पूरे conception process को scientific तरीके से control करता है। PCOS में ovulation irregular होता है, लेकिन IVF में doctors’ medications के जरिए अंडों को नियंत्रित तरीके से grow कराते हैं। फिर अंडों को बाहर निकालकर लैब में fertilization कराया जाता है, और सबसे healthy embryo को गर्भाशय में transfer किया जाता है। इसके तीन बड़े फायदे हैं:- Natural Ovulation Problem Bypass हो जाती है
- अच्छे embryos का चयन संभव होता है
- गर्भाशय का Environment Pregnancy के लिए अच्छी तरह तैयार किया जाता है
PCOS और IVF: PCOS में IVF की सफलता दर - क्या उम्मीद करनी चाहिए?
जब PCOS की बात आती है, तो IVF की success rate कई factors पर depend करती है - जैसे महिला की उम्र, egg quality, hormonal stability, weight, lab technology और doctor का अनुभव। हालांकि IVF की average success rate PCOS patients में encouraging मानी जाती है:- 25-30 वर्ष: 55%-65%
- 30-35 वर्ष: 45%-55%
- 35-40 वर्ष: 35%-45%
- 40+ वर्ष: 15%-25%
PCOS और IVF: PCOS में IVF का खर्च कितना आता है?
IVF की लागत शहर और क्लिनिक के अनुसार बदलती है, लेकिन सामान्यतः भारत में IVF का खर्च ₹1,20,000 से ₹2,00,000 प्रति cycle होता है। PCOS patients के लिए कभी-कभी stimulation medicines और monitoring थोड़ी अधिक लग सकती है, इसलिए खर्च सामान्य IVF से थोड़ा अलग हो सकता है। IVF cost में शामिल चीजें:- Ultrasound Monitoring
- Hormonal Blood Tests
- Ovarian Stimulation Injections
- Egg Retrieval
- ICSI Procedure
- Embryo Culture
- Embryo Transfer
- Routine Medicines
- Embryo Freezing
- Frozen Embryo Transfer (FET)
- Blastocyst Culture
- Laser Assisted Hatching
- PGT/PGD Genetic Testing
PCOS और IVF: PCOS Patients के लिए सबसे अच्छा IVF Treatment Plan कैसा होना चाहिए?
PCOS में IVF “one-size-fits-all” नहीं होता। हर महिला की hormonal situation अलग होती है, इसलिए doctor customized plan बनाते हैं। एक अच्छे treatment plan में ये elements जरूर शामिल होते हैं:- गहन प्रारंभिक जाँच (Detailed Assessment): यह PCOS patients की सबसे महत्वपूर्ण step होती है। AMH, AFC, LH/FSH, insulin level, thyroid, vitamin D, और pelvic scan IVF strategy तय करते हैं।
- सुरक्षित ovarian stimulation: PCOS patients में OHSS (Ovarian Hyperstimulation Syndrome) का खतरा अधिक होता है। इसलिए doctors विशेष protocols चुनते हैं:
-
- Antagonist Protocol
- Minimal Stimulation
- Step-up Protocol
- GnRH Agonist Trigger
- ICSI fertilization: ICSI immature eggs और poor fertilization की समस्या को काफी हद तक दूर करती है।
- Blastocyst (Day 5) transfer: PCOS patients में Day 5 embryos ज्यादा stable होते हैं और implantation chances बढ़ते हैं।
- Freeze-All Strategy: IVF stimulation cycle के दौरान hormones बहुत high हो सकते हैं, जो pregnancy के लिए ideal नहीं होते। इसलिए experts’ embryos को पहले freeze करके अगली cycle में transfer करते हैं।
- FET (Frozen Embryo Transfer): यह PCOS cases में सबसे सुरक्षित और successful माना जाता है क्योंकि uterus hormonally balanced रहता है।
PCOS और IVF: IVF से पहले PCOS Patients किन चीज़ों पर ध्यान दें?
IVF की सफलता केवल medicines पर नहीं बल्कि lifestyle पर भी निर्भर करती है। कुछ बदलाव IVF outcome drastically improve कर सकते हैं।- Healthy Diet: Low carb, high protein diet egg quality boost करती है।
- Exercise: Regular workout से insulin resistance कम होता है।
- Weight Management: सिर्फ 5% वजन कम करने से IVF success 20% तक बढ़ सकती है।
- Stress Control: Meditation, sleep routine और screen time reduction से hormones बेहतर होते हैं।
PCOS और IVF: PCOS में IVF कब करवाना चाहिए?
सीधी भाषा में-जब natural और basic fertility treatments काम न करें। ये स्थितियों में IVF recommended है:- 6-12 महीनों से Pregnancy नहीं हो रही
- Periods बहुत Irregular हैं
- Ovulation नहीं हो रहा
- AMH बहुत ज्यादा या बहुत कम है
- Weight और Insulin दोनों Unstable हैं
- Age 30+ हो चुकी है
PCOS और IVF: Best IVF Center कैसे चुनें?
PCOS patients के लिए IVF center चुनना एक बड़ा निर्णय है। सही clinic चुनने से success rate काफी बदल जाती है।- PCOS Specialization वाले Gynecologist
- Advanced Embryology Lab
- Transparent IVF Cost
- Freeze-all और FET की facility
- Experienced Embryologists
- High Success Rate in PCOS Cases
- 24×7 Support और Counselling

